रीवा। रीवा संभाग के कमिश्नर शीलेंद्र सिंह ने बुधवार को कमिश्नर कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में संभागभर से आए नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज और मैहर जिलों से पहुंचे आवेदकों की शिकायतों का यथासंभव मौके पर ही निराकरण किया गया।
जनसुनवाई के तत्काल बाद कमिश्नर ने विभागीय प्रमुखों की संभागीय समीक्षा बैठक ली। उन्होंने दो टूक शब्दों में निर्देश दिए कि सभी अधिकारी शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में अपेक्षित प्रगति लाएं। विकास कार्यों में ‘जीरो प्रोग्रेस’ दिखाने वाले और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।




























Views Today : 5
Views Last 7 days : 85
Views Last 30 days : 651
Views This Year : 8340
Total views : 108813
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8