भोपाल। किडनी सम्बन्धी रोगों से ग्रसित बच्चों के लिए अब एम्स भोपाल में किडनी ट्रांसप्लांट पूरी तरह निशुल्क रहेगी।
एम्स के चिकित्सकों के अनुसार, यह ट्रांसप्लांट आधुनिक तकनीक से किया जाएगा, जिसमें शरीर पर कोई बड़ा चीरा लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। यह सर्जरी रोबोटिक या लैप्रोस्कोपिक विधि से की जाएगी, जिससे बच्चों को दर्द कम होगा और वे शीर्घ स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
एम्स भोपाल में ट्रांसप्लांट की पूरी प्रक्रिया आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत कवर की जाएगी, जिससे पात्र परिवारों का एक भी पैसा खर्च नहीं होगा।
अपील-एम्स के चिकित्सकों ने अभिभावकों से अपील की है कि यदि किसी बच्चे को किडनी से जुड़ी गंभीर समस्या है, तो वे सीधे एम्स के पीडियाट्रिक नेफ्रोलॉजी विभाग में संपर्क कर सकते हैं।




























Views Today : 239
Views Last 7 days : 895
Views Last 30 days : 1545
Views This Year : 10535
Total views : 111008
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8