सागर। सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र के सिंधी कैंप निवासी चार्टर्ड अकाउंटेंट से धोखाधड़ी की वारदात सामने आई है। ठग ने सीए से ऑनलाइन रुपए ट्रांसफर करने का झांसा देकर 8.63 लाख रुपए ठग लिए। वारदात सामने आते ही सीए ने मोतीनगर थाने पहुंचकर शिकायत की है। शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है।
पुलिस के अनुसार, चार्टर्ड अकाउंटेंट राहुल पुत्र प्रहलाद सचदेव, उम्र 30 साल, निवासी-सिंधी कैंप, संतकवरराम वार्ड ने थाने में शिकायत में बताया कि 22 जून को अज्ञात नंबर से वाट्सएप कॉल आई और चैट की, जिसमें ठग ने कुछ कार्य करके पैसे कमाने का ज़रिया बताया। जिस पर उनके बताये अनुसार टास्क पूरा किया तो अकाउंट में पैसे आने लगे। उसके बाद टेलीग्राम द्वारा बताने पर मेरे द्वारा इंटरनेट बैंकिंग और यूपीआई के माध्यम से अलग-अलग खातों में पैसे ट्रांसफर कराए गए।
मुझे ये बताया गया कि आपके इस नाम के अकाउंट में पैसे जा रहे हैं, पर मुझे पैसे नहीं मिले। ठग ने मेरे चार बैंक खातों से अलग-अलग खातों में 08 लाख 63 हज़ार 320 रुपए ट्रांसफर कराए। पैसे ट्रांसफर होने के बाद रुपए वापस नहीं आए। जिसके बाद राहुल ने बात की तो ठग ने पैसे जमा करने के लिए बोला और कहा कि और पैसे जमा नहीं करोगे तो ये पैसे भी वापस नहीं आएंगे। ठग की बातें सुन सीए राहुल को धोखाधड़ी होने का संदेह हुआ। जिसके बाद मोतीनगर थाने पहुंचकर शिकायत की। शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दजऱ् कर जांच में लिया है।



























Views Today : 13
Views Last 7 days : 919
Views Last 30 days : 1573
Views This Year : 10606
Total views : 111079
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8