लखनऊ। उत्तरप्रदेश में मानसून एक बार फिर पूरी तरह से आक्रामक हो गया है। मौसम विभाग ने राजधानी लखनऊ, कानपुर और वाराणसी समेत प्रदेश के 40 से अधिक जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ‘आॅरेंज अलर्ट’ जारी किया है। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण प्रदेश की 11 प्रमुख नदियां खतरे के निशान को पार कर चुकी हैं, जिससे निचले इलाकों और गांवों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। प्रशासन ने एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को हाई अलर्ट पर रखा है और जलभराव वाले क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।




























Views Today : 29
Views Last 7 days : 204
Views Last 30 days : 676
Views This Year : 9237
Total views : 109710
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8