Homeदेश प्रदेशउत्तरप्रदेश में बाढ़ का हाहाकार: 26 जिले जलमग्न, नदियां उफान पर

उत्तरप्रदेश में बाढ़ का हाहाकार: 26 जिले जलमग्न, नदियां उफान पर

लखनऊ। उत्तरप्रदेश के एक बड़े हिस्से में बाढ़ और भारी बारिश ने तबाही मचा रखी है। राज्य के लगभग एक-तिहाई हिस्से (26 से अधिक जिलों) में बाढ़ का पानी भर जाने से हाहाकार मचा हुआ है।

राहत आयुक्त कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, पवित्र नगरी वाराणसी और प्रयागराज में स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है. वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु (70.26 मीटर) को पार कर 70.68 मीटर तक पहुंच गया है, जिसके कारण प्रसिद्ध मणिकर्णिका और हरिश्चंद्र घाट पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं और वहां दाह-संस्कार तक बाधित हो गया है। प्रयागराज में भी टोंस और बेलन नदियों के उफान पर होने से गंगा-यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है और रिहायशी इलाकों में नावें चल रही हैं। इसके अलावा, लखीमपुर खीरी में शारदा और बाराबंकी में घाघरा नदी भी खतरे के निशान से काफी ऊपर बह रही हैं।  

चित्रकूट और तराई क्षेत्रों में भारी नुकसान: बाढ़ का सबसे भीषण रूप चित्रकूट जिले में देखने को मिला है, जहां अकेले करीब 14,000 लोग प्रभावित हुए हैं और 500 से अधिक मकान ढह गए हैं। तराई क्षेत्र के पीलीभीत, लखीमपुर, कुशीनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती और गोंडा के सैकड़ों गांव टापू बन चुके हैं। जलजमाव और खराब मौसम के चलते बलिया और वाराणसी सहित कई जिलों में कक्षा 08 तक के स्कूलों को बंद कर दिया गया है।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आगामी कार्यक्रमspot_img

Popular News