नई दिल्ली। आधार जारी करने वाली सरकारी संस्था भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण की ओर से अंतरराष्ट्रीय रेटिंग एजेंसी मूडीज के दावे का खंडन कर दिया गया है, जिसमें आधार सिस्टम को लेकर सवाल उठाए गए हैं।
मूडीज इन्वेस्टर सर्विस की ओर से कहा गया था कि आधार सिस्टम में अक्सर सेवाएं देने से इनकार कर दिया जाता है और इसकी बायोमेट्रिक टेक्नोलॉजी पर भी सवाल उठाया गया कि गर्म और आद्रता वाले वातावरण में मैनअल लेबर के साथ इसका काम करना सवालों के दायरे में आता है।
प्राधिकरण ने दिया सख्त जवाब
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण की ओर से मूडीज के दावों का खंडन करते हुए कहा गया कि एक इन्वेस्टर सर्विस ने बिना किसी सबूत के आधार के ख़्िाला$फ दावे किए हैं। आधार दुनिया की सबसे विश्वसनीय डिजिटल आईडी है। पिछले एक दशक में एक अरब से ज़्यादा लोगों ने आधार में अपना विश्वास जताया है।
प्राधिकरण की ओर से मूडीज द्वारा आधार के डेटाबेस की सुरक्षा को लेकर उठाए गए सवाल का भी जबाव दिया गया। मूडीज ने कहा था कि केंद्रीकृत आधार प्रणाली में सुरक्षा और गोपनीयता कमज़ोरियां हैं। इस पर कहा गया कि संसद में इस संबंध में तथ्यों के साथ जवाब दिया जा चुका है। साथ ही संसद को बताया भी गया है कि आधार डेटाबेस में अब तक कोई उल्लंधन नहीं हुआ है।




























Views Today : 4
Views Last 7 days : 910
Views Last 30 days : 1564
Views This Year : 10597
Total views : 111070
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8