गुवाहाटी। असम के जोरहाट एयरफोर्स स्टेशन से एक बेहद दु:खद समाचार सामने आया है। भारतीय वायुसेना का एक रूसी निर्मित एएन-32 सैन्य परिवहन विमान शनिवार, 13 जून की सुबह एक नियमित उड़ान के बाद लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में वायुसेना के पाँच जांबाज कर्मियों की मौत हो गई है, जबकि विमान के सह-पायलट चमत्कारिक रूप से सुरक्षित बच गए हैं।
वायुसेना के अधिकारियों के मुताबिक, घटना सुबह लगभग 10 बजे रोवरिया क्षेत्र स्थित जोरहाट एयरबेस पर हुई। विमान ने रनवे को छू ही लिया था कि अचानक उसमें एक जोरदार धमाका हुआ और भयंकर आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग की लपटें इतनी तेज थीं कि विमान देखते ही देखते दो हिस्सों में टूट गया और आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया। एयरबेस की त्वरित प्रतिक्रिया टीम और फायर टेंडर गाड़ियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आपातकालीन बचाव अभियान शुरू किया, लेकिन तब तक पाँच जवान कर्तव्य की वेदी पर अपना सर्वोच्च बलिदान दे चुके थे।




























Views Today : 232
Views Last 7 days : 888
Views Last 30 days : 1538
Views This Year : 10528
Total views : 111001
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8