Homeदेश प्रदेशअवैध रेत उत्खनन के खिलाफ ग्रामीण हुए एकजुट, झापर नदी पर पहरेदारी...

अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ ग्रामीण हुए एकजुट, झापर नदी पर पहरेदारी के लिए बनाईं टोलियां

जयसिंहनगर, शहडोल। खनिज विभाग की कथित निष्क्रियता से तंग आकर जयसिंहनगर ब्लॉक के सौता गांव में ग्रामीणों ने अवैध रेत खनन माफियाओं के खिलाफ खुद मोर्चा संभाल लिया है। झापर नदी से रात-दिन हो रहे अवैध उत्खनन को रोकने के लिए पूरे गांव ने एकजुट होकर दिन और रात की विशेष निगरानी टोलियां (टीमें) गठित की हैं। 

   शुक्रवार को नदी से अवैध रेत भरकर ले जा रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को ग्रामीणों ने चारों तरफ से घेर लिया। ग्रामीणों के भारी विरोध को देखते हुए चालक को ट्रैक्टर में भरी अवैध रेत वापस नदी में ही खाली करनी पड़ी, जिसके बाद उसे खाली हाथ खदेड़ दिया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि ब्यौहारी और आसपास के क्षेत्रों के रसूखदार लोग रात के अंधेरे में यहां अवैध खनन करवा रहे हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक प्रशासन कड़ी कार्यवाई नहीं करता, उनका यह जमीनी पहरा जारी रहेगा।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आगामी कार्यक्रमspot_img

Popular News