Homeदेश प्रदेशस्वाइन फ्लू का कहर: मिले 65 मरीज, एक बुजुर्ग की मौत

स्वाइन फ्लू का कहर: मिले 65 मरीज, एक बुजुर्ग की मौत

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में स्वाइन फ्लू तेजी से पैर पसार रहा है। शहर में इस सीजन में अब तक स्वाइन फ्लू के 65 पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं, जिनमें से अकेले सितंबर महीने के शुरुआती 12 दिनों में ही रिकॉर्ड 43 मरीजों की पुष्टि हुई है। इसी बीच, संक्रमण की चपेट में आने से भोपाल के एक निजी अस्पताल में 80 वर्षीय बुजुर्ग मरीज की मौत हो गई है, जिसे इस साल शहर में स्वाइन फ्लू से हुई पहली मौत बताया जा रहा है। इस घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है और सरकारी व निजी अस्पतालों के लिए गाइडलाइंस जारी कर दी गई हैं।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आगामी कार्यक्रमspot_img

Popular News