Homeदेश प्रदेशअवैध मिट्टी परिवहन रोकने पहुंचे वनकर्मी पर आरोपी ने चढ़ाया ट्रैक्टर

अवैध मिट्टी परिवहन रोकने पहुंचे वनकर्मी पर आरोपी ने चढ़ाया ट्रैक्टर

दमोह। जिले में खनन माफिया के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब वे सरकारी अमले पर भी जानलेवा हमला करने से नहीं चूक रहे हैं। वन विभाग के एक बीट गार्ड ने जब अवैध मिट्टी से भरे ट्रैक्टर को रोककर दस्तावेज जांचने चाहे, तो आरोपी चालक ने उन पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। घटना में बीट गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

    घायल वनकर्मी के अनुसार, अवैध उत्खनन की सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे थे और ट्रैक्टर चालक से वैध कागजात मांग रहे थे, तभी चालक ने सीधे उनके पैरों पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। मौके पर मौजूद अन्य साथियों ने तत्परता दिखाते हुए चालक को पकड़ लिया और घायल गार्ड को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

    डीएफओ ईश्वर जरांडे ने पुष्टि की है कि आरोपी चालक दीपक अहिरवार को हिरासत में ले लिया गया है और ट्रैक्टर को जब्त कर वन डिपो में खड़ा करवाया गया है। वन अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज करने के साथ ही पुलिस थाने में भी प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आगामी कार्यक्रमspot_img

Popular News