नई दिल्ली/भोपाल। शादियों के सीजन के बीच सराफा बाजार में सोने की शुद्धता को लेकर एक बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। हालिया मीडिया और जांच रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोने का वजन बढ़ाने के लिए उसमें ‘रेनियम’ नाम की एक भारी धातु का पाउडर मिलाया जा रहा है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि यह मिलावट इतनी शातिर है कि सामान्य शुद्धता जांच मशीनें और हॉलमार्किंग सेंटर भी इसे पकड़ने में नाकाम साबित हो रहे हैं।
क्या है पूरा खेल और चीन कनेक्शन?
चर्चा हे कि इस मिलावटी पाउडर की सप्लाई का सीधा कनेक्शन चीन के शेनझेन शहर से जुड़ा है। कहते हैं कि चीनी एजेंटों के डीलर भारत के कई प्रमुख शहरों में सक्रिय हैं। एजेंटों का दावा है कि सोने में 25 प्रतिशत तक रेनियम पाउडर मिलाया जा सकता है और इससे सोने की चमक या रंग पर कोई असर नहीं पड़ता।




























Views Today : 36
Views Last 7 days : 248
Views Last 30 days : 650
Views This Year : 19647
Total views : 120120
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8