पटना। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य की क़ानून-व्यवस्था को लेकर अपराधियों को अंतिम चेतावनी देते हुए कहा है कि अपराध करने वालों को अब बख्शा नहीं जाएगा। पटना के अधिवेशन भवन में राज्यभर के जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों के साथ हुई एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि अपराधी या तो अपराध का रास्ता छोड़ दें या बिहार से बाहर चले जाएं।मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से महिलाओं और बच्चियों के साथ होने वाले अपराधों पर अत्यंत कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन को निर्देश दिया है कि 05 से 15 साल की बच्चियों के साथ जघन्य अपराध करने वालों के ख़िलाफ़ बिना किसी देरी के सख्त कार्रवाई की जाए।
मुख्यमंत्री ने अंत में कहा कि जो अपराधी क़ानून के साथ खिलवाड़ करेंगे, उनके ख़िलाफ़ पुलिस को फ्री हैंड दिया गया है और प्रशासन पूरी कठोरता के साथ उन्हें उनके अंजाम तक पहुँचाएगा।




























Views Today : 237
Views Last 7 days : 893
Views Last 30 days : 1543
Views This Year : 10533
Total views : 111006
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8