अमरावती। आंध्रप्रदेश के अचुतापुरम में बुधवार को एक फार्मा कंपनी के कारखाने में आग लग गई। हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई है और 33 लोग घायल हैं। अनकापल्ली की जि़लाधिकारी विजया कृष्णन ने बताया कि दुर्घटना दोपहर करीब सवा दो बजे एसेंटिया एडवांस्ड साइंसेस प्राइवेट लिमिटेड के संयंत्र में हुई। फैक्टरी में 381 कर्मचारी काम करते हैं और काम दो पालियों में होता है। विस्फोट दोपहर के वक्त भोजनावकाश के समय हुआ। इसलिए कर्मचारियों की उपस्थिति कम थी।
उन्होंने कहा कि संदेह है कि विस्फोट बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण हुआ। 33 घायलों को अनकापल्ली और अचुतापुरम के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जबकि अग्निशमन विभाग छह दमकल गाडिय़ों की मदद से बचाव कार्य किया गया।




























Views Today : 15
Views Last 7 days : 209
Views Last 30 days : 670
Views This Year : 9262
Total views : 109735
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8