दमोह। दमोह में 31 अक्टूबर की रात अपनी पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने गिर$फ्तार कर लिया है। उसे गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
नोहटा थाना के गोलापट्टी गांव निवासी कमलेश आदिवासी ने अपनी पत्नी से खाना मांगा था। पत्नी कमलाबाई ने उसे आवारा घूमने का ताना मारते हुए खाना देने से मना कर दिया था। इसी बात से गुस्साए पति कमलेश ने हाथ से बनाए देशी कट्टे से पत्नी के सीने में गोली मार दी थी, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी भागने लगा, तो चचेरे भाई ने पकडऩे का प्रयास किया, लेकिन आरोपी उसके हाथ में काटकर जंगल की ओर भाग गया। इस दौरान उसके हाथ से वो देसी कट्टा गिर गया था, जिससे उसने अपनी पत्नी की हत्या की थी। इस घटना के समय आरोपी की 09 साल की बेटी बबीता भी मौजूद थी।




























Views Today : 17
Views Last 7 days : 165
Views Last 30 days : 655
Views This Year : 9297
Total views : 109770
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.165