मुंबई। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में बुधवार को जबरदस्त हिंसा भड़क गई। रात 12 बजे के बाद छत्रपति संभाजीनगगर के किराडपुरा इलाके में दो गुटों में मारपीट हुई। जिसके बाद दोनों तरफ से बमबाजी, आगजनी के साथ-साथ पथराव भी हुआ। हिंसा पर काबू पाने के लिए पुलिस को बल का प्रयोग करना पड़ा। पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार अब स्थिति नियंत्रण में है।
बताया जाता है कि रामनवमी को लेकर शहर के विभिन्न स्थानों पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। किराडपुरा स्थित राम मंदिर में भी रामनवमी की तैयारियां चल रही थीं। इसी बीच बुधवार की रात लगभग 12 बजे युवकों की टोली मंदिर की ओर जा रही थी कि बाइक पर सवार कुछ लोगोंं ने टक्कर मार दी और उनके बीच कहासुनी शुरू हो गयी। जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। फिर दोनों गुट आपस में भिड़ गए।
पुलिस ने की फायरिंग
दोनों गुटों में हुई भिड़त के बाद उपद्रवियों ने मंदिर के सामने खड़े पुलिस वाहन को आग के हवाले कर दिया। हिंसा भड़कने की सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस को देख उपद्रियों ने पथराव किया और कार के शीशे तोड़ दिए। जिसके बाद भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस ने फायरिंग की।





























Views Today : 4
Views Last 7 days : 151
Views Last 30 days : 628
Views This Year : 9309
Total views : 109782
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.79