शोपियां। जम्मू-कश्मीर के शोपियां के कांजीलउर इलाके में बुधवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े दो आतंकवादी मारे गए।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस मुठभेड़ में मारे गए दो आतंकवादियों में वह आतंकी भी शामिल है, जिसने इलाका-ए-देहाती बैंक के मैनेजर राजस्थान निवासी विजय कुमार की हत्या की थी। उसकी पहचान मान मोहम्मद के तौर पर हुई है। वहीं दूसरे आतंकी का नाम तुफैल गनई बताया जा रहा है। मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार व गोलाबारूद भी बरामद हुए हैं।




























Views Today : 11
Views Last 7 days : 357
Views Last 30 days : 679
Views This Year : 19809
Total views : 120282
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8