हटा। हटा थाना क्षेत्र के रुसल्ली के पास मंगलवार को देर रात ट्रैक्टर और बोलेरो की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें में दो युवकों की मौत हो जाने की खबर है।
मिली जानकारी के अनुसार, महेंद्र पुत्र धनीराम, उम्र 38 वर्ष व जोड़ी उर्फ महेंद्र पुत्र रत्ना अहिरवार, उम्र 28 वर्ष, निवासी-रुसल्ली, ये दोनों कृषिकार्य के लिए ट्रैक्टर में डीजल भरवाने के लिए हटा आए थे, जहां से वापस लौटते समय हटा-रुसल्ली मोड पर बोलेरो गाड़ी क्रमांक एमपी 34, सीएम/ 0458 से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर होते ही ट्रैक्टर पुलिया के नीचे पलट गया और ट्रैक्टर में सवार दोनों युवक नीचे दब गए।
सूचना पर 108 वाहन व हटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद घायलों को सिविल अस्पताल हटा लाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों घायलों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पंचनामा कार्रवाई के बाद परिजन को सौंप दिया गया।





























Views Today : 4
Views Last 7 days : 151
Views Last 30 days : 628
Views This Year : 9309
Total views : 109782
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.79