उरई। माधौगढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार की रात लगभग ढाई बजे मध्यप्रदेश की सीमा से सटे महोई गांव के पास बारात लेजा रही बस में ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे के बाद बस पलट गई। हादसे में बस के चालक, कंडेक्टर व तीन बारातियों की मौ$के पर ही मौत हो गई, जबकि दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुँचकर घायलों को एंबुलेंस से जि़ला अस्पताल भेजवाया, बाद में घायलों की गम्भीर स्थिति को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।
इस दुघटना में मरने वालों में बस चालक कल्लू पुत्र रामबरन, निवासी ग्राम-अंतियन का पुरा, थाना-मिहौना, जनपद- भिंड, कंडेक्टर विकास, निवासी ग्राम-मेंहदा, थाना-रौन (मध्यप्रदेश), बाराती रघुनंदन, कुलदीप व शिरोमणि, निवासी ग्राम-मढ़ेला शामिल हैं।
पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा का कहना है कि हादसा कैसे हुआ इसकी जांच की जा रही है? ट्रक चालक के ख़्िाला$फ मु$कदमा दजऱ् कर लिया गया है।





























Views Today : 17
Views Last 7 days : 282
Views Last 30 days : 864
Views This Year : 3358
Total views : 103831
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.139