कटनी। रंगनाथ थाना क्षेत्र में कट्टे से फायर करने और बम फेंककर दहशत फैलाने के आरोप में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा भी जब्त किया है। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस टीम आरोपियों को थाने से पैदल करीब एक किलोमीटर तक लेकर गई।
सीएसपी विजय प्रताप सिंह ने गुुरुवार को बताया कि रंगनाथ थाना क्षेत्र के भट्टा मोहल्ला निवासी अविनाश विश्वकर्मा के घर पर 10 अप्रैल की रात बल्लू खान और एक नाबालिग युवक ने कट्टे से फायर कर बम पटककर दहशत फैलाई थी। जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने आरोपियों जबलपुर निवासी बल्लू उर्फ फिरोज खान, झर्रा टिकुरिया निवासी गणेश निषाद और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपी बल्लू खान ने बताया कि गणेश निषाद के कहने पर उसने वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों से एक देशी कट्टा, खाली खोखा, बम बनाने की सामग्री, घटना के दौरान पहने हुए कपड़े जब्त किए हैं।




























Views Today : 8
Views Last 7 days : 155
Views Last 30 days : 632
Views This Year : 9313
Total views : 109786
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.41