रीवा। रीवा जि़ले के मऊगंज बस स्टैंड हत्याकांड में शामिल तीन आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो हमलावर फरार हंै। पुलिस के अनुसार, एक नवंबर की रात पुराने विवाद को लेकर पांच आरोपियों ने पीट-पीट कर एक साथी को अधमरा कर दिया था, जिसे रात में ही गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में दाखिल कराया गया और दो नवंबर की सुबह उपचार के दौरान युवक की मृत्यु हो गई। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
फरियादी ऋषिकेश गुप्ता पुत्र रामकृष्णा गुप्ता, उम्र 50 वर्ष, निवासी-वार्ड क्रमांक- 4 मऊगंज ने थाने में रिपोर्ट कराई और कहा कि उसके भतीजे छोटेलाल गुप्ता उर्फ पोक्का पुत्र स्व.रामसजीवन गुप्ता, उम्र 35 वर्ष की हत्या कर दी गई है। उन्होंने आरोपियों के नाम भी बताए।
ये आरोपी हुमए गिरफ्तार
मऊगंज पुलिस ने विकास कुमार गुप्ता उर्फ विक्कू पुत्र हरिशचंद्र, अश्वनीधर द्विवेदी उर्फ बंटी पुत्र शैलेन्द्रधर द्विवेदी और शुभम सेन उर्फ छोटू पुत्र गंगा प्रसाद सेन को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत गिर$फ्तार कर लिया है। जबकि प्रिंश गुप्ता और विजय मिश्रा फरार है।




























Views Today : 4
Views Last 7 days : 109
Views Last 30 days : 847
Views This Year : 8221
Total views : 108694
Who's Online : 0
Your IP Address : 207.46.13.127