अयोध्या। अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की दान पेटियों से कथित 200 करोड़ रुपयों की चोरी और गबन का मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच पहुंच गया है। इस पूरे प्रकरण की सीएजी ऑडिट या न्यायिक आयोग से जांच कराने की मांग को लेकर जनहित याचिका दाखिल की गई है।
राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी का विवाद लगातार गहराता जा रहा है। मामले की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए लखनऊ हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दाखिल की गई है, जिस पर अदालत की सक्रियता से सियासी और प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।
एसआईटी की जांच: विवाद सामने आने के बाद उत्तरप्रदेश सरकार ने कमिश्नर और आईजी रैंक के अधिकारियों की अगुवाई में तीन सदस्यीय विशेष जांच दल का गठन किया है। एसआईटी की टीम अयोध्या में कई दिनों तक डेरा डालकर 100 से अधिक संदिग्धों व बैंक कर्मचारियों से पूछताछ कर चुकी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
क्या हैं आरोप?: विपक्ष और विभिन्न संगठनों का आरोप है कि मंदिर परिसर के कैश काउंटिंग रूम और दानपेटियों से बड़ी मात्रा में नकदी व कीमती आभूषणों का गबन हुआ है। आरोप यह भी है कि चोरी की रकम से संदिग्धों ने कई जगहों पर संपत्तियां खरीदी हैं




























Views Today : 35
Views Last 7 days : 210
Views Last 30 days : 682
Views This Year : 9243
Total views : 109716
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8