रीवा। रीवा शहर के विश्वविद्यालय थाना अंतर्गत सोमवार को शिवनगर मोड़ के पास चार बदमाशों ने तमंचे से गोलीबारी कर दी। इस गोलीबारी में अमन मिश्रा पुत्र अरुण मिश्रा,निवासी-चिल्डेन एकेडमी ज़ख्मी हो गया है। घायल युवक के साथियों नेे डायल 100 और थाना पुलिस को सूचना दी। जानकारी के बाद विश्वविद्यालय पुलिस घायल युवक को लेकर संजय गांधी स्मृति हॉस्पिटल में इलाज हेतु भर्ती कराया।
फिलहाल विश्वविद्यालय पुलिस ने चार आरोपियों को चिहिन्त करते हुए आईपीसी की धारा 307 का प्रकरण कायम कर लिया है। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। आरोपियों में रोशन उर्फ रॉक्स, निवासी- अमहिया ने कटटे से फायर किया है, जबकि वारदात के समय सत्यम तिवारी, सचिन मिश्रा और अमनराज साथ में मौज़ूद थे।





























Views Today : 18
Views Last 7 days : 283
Views Last 30 days : 865
Views This Year : 3359
Total views : 103832
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.139