श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में एक घंटे के भीतर आतंकियों ने सोमवार की शाम दो अलग-अलग जगहों पर ग्रेनेड फेंका। पहला हमला बडगाम के गोपालपोरा चडूरा इलाके में किया गया, जिसमें एक नागरिक करण कुमार सिंह घायल हो गए। उसे इलाज के लिए श्रीनगर के अस्पताल में भेजा गया है।
वहीं, दूसरी घटना श्रीनगर की हैं, जहां आतंकियों ने पुलिस कंट्रोल रूम पर ग्रेनेड फेंका, इसमें एक पुलिसकर्मी को चोटें आई है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के अनुसार, घटनास्थल से एक स्कूटी ज़ब्त किया गया है, जिसका इस्तेमाल लश्कर के दो आतंकी कर रहे थे। इसके अलावा, एक एके-74 राइफल और दो हथगोले बरामद किए गए हैं।





























Views Today : 17
Views Last 7 days : 282
Views Last 30 days : 864
Views This Year : 3358
Total views : 103831
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.139