धर्मपुरी। तमिलनाडु के भाजपा के उपाध्यक्ष केपी रामलिंगम को रविवार की रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रामलिंगम पर धर्मपुरी जि़ले में भारत माता स्मारक का ताला तोडऩे का आरोप है। पुलिस ने बताया कि भाजपा उपाध्यक्ष 11 अगस्त को अपने समर्थकों के साथ धर्मपुरी में भारत माता के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करने पहुंचे थे, लेकिन वहां उन्हें किसी कारणवश रोक दिया गया। जिसके बाद उनके समर्थक अवैध तरीके से एंट्री पाने की कोशिश करने लगे और एंट्री पाने के लिए गेट के बाहर मौज़ूद भारत माता के स्मारक पर हमला कर उसे तोड़ दिया। इस मामले में रामलिंगन और उनके समर्थकों के विरुद्ध मामला दजऱ् किया गया है।




























Views Today : 13
Views Last 7 days : 115
Views Last 30 days : 844
Views This Year : 8235
Total views : 108708
Who's Online : 0
Your IP Address : 74.7.242.40