दमोह, राघवेन्द्र राठौर। भगवती मानव कल्याण संगठन के द्वारा नशाविरोधी जनांदोलन चलाया जा रहा है और इसके तहत लगातार अवैध शराब पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया जा रहा है। जिससे नशामाफिया के गुण्डातत्त्व कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट करने की फिराक में रहते हैं। हाल ही में संगठन के कार्यकर्ताओं ने जि़लान्तर्गत अनेक स्थानों से अवैध शराब पकड़वाई।
अवैध शराब पकड़वाने वालों में शामिल संगठन का एक कार्यकता हरिराम राय गत दिवस आनंद मेडिकल पर दवाइयां लेने गया हुआ था कि शराबमाफिया से सम्बद्ध असामाजिकतत्त्वों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया।
जानकारी के अनुसार, दमोह कोतवाली क्षेत्र के चर्याई कलारी से 10 से 15 लोग आए और हरीराम राय को उठाकर ले गए और उसके साथ जमकर मारपीट की गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस पहुंची, तब तक संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ता एकत्रित हो गए थे। कोतवाली पुलिस ने आरोपी अंतेश्य राय एवं पंकज राय के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज करके मामले को जांच में लिया गया है।





























Views Today : 17
Views Last 7 days : 282
Views Last 30 days : 864
Views This Year : 3358
Total views : 103831
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.139
ऐसे शराब माफियाओं पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए