सहरसा। बिहार के सहरसा जि़ले में शुक्रवार को शिक्षक द्वारा कथित रूप से की गई पिटाई के बाद सात साल के एक बच्चे आदित्य की मौत हो गई। आदित्य कुमार, सदर थाना क्षेत्र के एक गांव के एक निजी स्कूल में एलकेजी का छात्र था। वह हॉस्टल में रह रहा था।
आदित्य के माता-पिता सहरसा के पड़ोसी जि़ले मधेपुरा के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक, स्कूल प्रशासन ने आदित्य के माता-पिता को सूचित किया कि वह बेहोश हो गया है और उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जब तक उसके माता-पिता पहुंचे, पीडि़त बच्चे की मौत हो गई।
सदर थाने के उपनिरीक्षक बृजेश चौहान ने कहा, मौत के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए हमने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का आरोप है कि मारपीट के कारण उसकी मौत हुई है। हम स्कूल के मालिक को भी गिरफ्तार करने की कोशिश कर रहे हैं। वह फरार है। हमने एफआईआर दर्ज कर ली है और उसे पकडऩे की कोशिश की जा रही है।




























Views Today : 13
Views Last 7 days : 115
Views Last 30 days : 844
Views This Year : 8235
Total views : 108708
Who's Online : 0
Your IP Address : 74.7.242.40