सागर। सागर के गोपालगंज थाना क्षेत्र के राजघाट बांध में शुक्रवार को एक महिला का शव मिला है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकलवाया। पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बीएमसी भेजा गया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के मायके पक्ष के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने मृतका की हत्या की आशंका जताई और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है।
पुलिस के अनुसार राजघाट बांध में महिला का शव पड़ा देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकलवाया। मृतका की पहचान सुरखी निवासी विनीता पत्नी नीतेन्द्र तिवारी, उम्र 35 साल के रूप में हुई है। मृतका के पति ने पुलिस को बताया कि राजघाट के पास चल रहे यज्ञ में उनकी मां भी शामिल हुई हैं। उनसे मिलने के लिए गुरुवार को उसकी पत्नी मृतका विनीता बहन और भाई के साथ आई थी, लेकिन लौटते समय विनीता हमें नहीं मिली। बहुत खोजा लेकिन कहीं उसका कोई पता नहीं चला। जिसके बाद हम लोग घर चले गए। सोचा कि कहीं वह अकेले घर तो नहीं चली गई, लेकिन वह घर भी नहीं पहुंची थी। शुक्रवार को सुरखी थाना में गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए पहुंचे तो पता चला कि राजघाट बांध में महिला का शव मिला है। जिसके बाद हम मौके पर पहुंचे और वहां देखा तो शव विनीता का था। मामले में पुलिस ने शव का पीएम कराकर परिवार वालों को सौंप दिया है। वहीं मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।





























Views Today : 8
Views Last 7 days : 131
Views Last 30 days : 767
Views This Year : 8334
Total views : 108807
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8