राठ, हमीरपुर। सद्गुरुदेव परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के आशीर्वाद से दिनांक 17-18 सितम्बर 2022 को राजरानी गार्डन, चुंगी नाका, तह.-राठ, जि़ला-हमीरपुर में 24 घंटे का श्री दुर्गाचालीसा अखंड पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के शुभारम्भ में उपस्थित भक्तों ने माँ-गुरुवर के जयकारे लगवए।
समापन अवसर पर भगवती मानव कल्याण संगठन के केंद्रीय प्रचारमंत्री वीरेंद्र दीक्षित जी ने कहा कि माता भगवती आदिशक्ति जगत् जननी जगदम्बा की साधना-आराधना से भक्ति, ज्ञान और आत्मशक्ति की प्राप्ति होती है। आपने कहा कि संगठन ने पूरे देश में जनजागरूकता अभियान चलाकर बीते 25 वर्षों के दरम्यान करोड़ों लोगों को नशे-मांसाहार से मुक्त करके चरित्रवान्, चेतनावान् परोपकारी और पुरुषार्थी बनाया है। हम सभी को चाहिए कि अनीति-अन्याय-अधर्म के विरुद्ध खुलकर आवाज़ उठायें। उपस्थित भक्तों के समक्ष संगठन के अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने सारगर्भित विचार रखे।
उद्बोधनक्रम के पश्चात् संगठन के तहसील-राठ शाखा के अध्यक्ष अनिल सेंगर जी ने उपस्थित सभी भक्तों के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन भारतीय शक्ति चेतना पाटीर्, युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष धमेंद्र सिंह गौतम जी ने किया।




























Views Today : 8
Views Last 7 days : 155
Views Last 30 days : 632
Views This Year : 9313
Total views : 109786
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.41