प्रयागराज। प्रयागराज स्थित इलाहाबाद विश्वविद्यालय के परिसर में सोमवार दोपहर अचानक छात्रों ने एकत्रित होकर जमकर हंगामा किया। रोष जता रहे छात्रों ने जमकर तोडफ़ोड़ और आगजनी की घटना को अंजाम दिया है। उनका आरोप है कि विश्वविद्यालय के गेट पर तैनात गार्ड ने गोली चलाई है।
बताया गया कि छुट्टी का दिन होने के बावजूद छात्रों ने छात्र संघ भवन पर बंद ताले को खोलना चाहा, तो विश्वविद्यालय में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की और तभी दोनों पक्षों में विवाद पनप गया।
छात्रों ने आरोप लगाया कि गार्डों ने गोलियां चलाई। इसके बाद सभी छात्र भड़क गए और जमकर हंगामा हुआ। सभी छात्रावासों से छात्र विश्वविद्यालय परिसर में उमड़ पड़े और पत्थरबाजी भी की। मामले की सूचना मिलने पर भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचा और स्थिति को संभालने में जुट गई। मामले को लेकर हुए तनाव की गंभीरता को देखते मौके पर पुलिस कमिश्नर रमेश शर्मा और अन्य अधिकारी पहुंच गए थे।
प्रयागराज पुलिस आयुक्त ने बताया कि सुरक्षाकर्मियों और छात्रों में हुई झड़प के बाद स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया है। जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।




























Views Today : 18
Views Last 7 days : 268
Views Last 30 days : 1273
Views This Year : 7083
Total views : 107556
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.31