पन्ना। दक्षिण पन्ना वनमंडल के पवई जंगलों में गिद्धों सहित कई दुर्लभ और प्रवासी पक्षियों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज़ की गई है। हज़ारों किलोमीटर की यात्रा कर पहुंचे यूरेशियन और हिमालयन ग्रिफॉन गिद्धों की मौजूदगी को जैव विविधता और पर्यावरण संरक्षण के लिए शुभ संकेत माना जा रहा है।
शीतऋतु के आगमन के साथ ही दक्षिण पन्ना वनमंडल की पवई रेंज में प्रवासी पक्षियों की सक्रियता देखी जा रही है। हज़ारों किलोमीटर की दूरी तय कर यूरेशियन ग्रिफॉन और हिमालयन ग्रिफॉन गिद्ध, पेंटेड स्टार्क तथा दुर्लभ ब्लैक स्टार्क यहां पहुंचे हैं। ये प्रवासी पक्षी आगामी लगभग तीन माह तक पवई के घने जंगलों में प्रवास करेंगे।
वन विभाग के अनुसार, यूरेशियन ग्रिफॉन गिद्ध कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान और मध्य एशिया से, जबकि हिमालयन ग्रिफॉन गिद्ध हिमालय, तिब्बत और मध्य चीन क्षेत्र से लंबी यात्रा कर पवई पहुंचे हैं। सबसे उल्लेखनीय बात यह है कि पवई के जंगलों में यूरोपीय गिद्धों की मौजूदगी भी दर्ज़ की गई है।




























Views Today : 17
Views Last 7 days : 164
Views Last 30 days : 641
Views This Year : 9322
Total views : 109795
Who's Online : 0
Your IP Address : 57.141.2.32