रीवा। रीवा जिले के मनगवां थाना अंतर्गत वैभव पेट्रोल पंप के पास एक बाइक खड़े ट्रक में घुस गई, जिसमें तीन लोग सवार थे। इस हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई,्र जबकि दो साथी घायल हंै। घटना देखकर स्थानीय लोगों ने डायल १०० और मनगवां पुलिस को सूचना दी। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने तीनों को संजय गांधी अस्पताल भेजवाया।
गुरुवार को शव का पोष्टमार्टम कराया गया, जबकि दोनों घायलों को एसजीएमएच में उपचार किया जा रहा है। फिलहाल मनगवां पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, बुधवार की शाम करीब ४ बजे के आसपास एक बाइक में सवार तीन लोग नेशनल हाईवे ३० से गुजर रह थे। जैसे ही वैभव पेट्रोल पंप के पास बाइक चला रहा युवक पहुंचा। वैसे ही नियंत्रण खो दिया। ऐसे में स्पीड से बाइक ट्रक के पीछे घुस गई। सिर में चोट लगने के कारण एक युवक ने दम तोड़ दिया है और दो को एसजीएमएच में भेजा गया।





























Views Today : 9
Views Last 7 days : 156
Views Last 30 days : 633
Views This Year : 9314
Total views : 109787
Who's Online : 1
Your IP Address : 216.73.216.41