नई दिल्ली। प्रमुख फार्मास्युटिकल कंपनियों द्वारा निर्मित थायराइड की दवाओं के कुछ बैचों में कैंसर पैदा करने वाला तत्त्व पाए जाने के बाद नियामक प्राधिकरणों ने कार्रवाई की है।
अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार, जांच के दौरान दवाओं के कुछ बैचों में कैंसर कारक तत्त्व NDMA की मात्रा स्वीकृत स्तर से अधिक पाई गई। NDMA को विश्व स्वास्थ्य संगठन के द्वारा एक संभावित कैंसरकारी पदार्थ के रूप में वर्गीकृत किया गया है।
प्रभावित दवाएं: मुख्य रूप से लेवोथायरोक्सिन और कुछ जेनेरिक ब्रांडों के बैचों को नियामक प्राधिकरणों द्वारा वापस मंगाया गया है। क्योंकि, इस केमिकल के लंबे समय तक सेवन से स्वास्थ्य संबंधी जोखिम हो सकते हैं।
विशेषज्ञों की सलाह : एंडोक्रिनोलॉजिस्ट्स का कहना है कि मरीज अपनी मर्जी से दवा बंद न करें, बल्कि तुरंत अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से संपर्क करें। डॉक्टर उन्हें सही सलाह देंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि वे सुरक्षित बैच की दवा का ही सेवन कर रहे हैं या नहीं। मरीजों को अपने डॉक्टर से परामर्श किए बिना अपनी दवा या खुराक में कोई बदलाव नहीं करना चाहिए।
स्थिति पर नज़र : भारत के केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन स्थिति पर नजर रखे हुए है और घरेलू बाज़ारों में बिकने वाली इन दवाओं की गुणवत्ता की जांच की जा सकती है और दवा विक्रेताओं को संदिग्ध बैचों की बिक्री रोकने के निर्देश दिए जा सकते हैं।





























Views Today : 9
Views Last 7 days : 274
Views Last 30 days : 856
Views This Year : 3350
Total views : 103823
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.139