हमारे देश में प्रतिवर्ष दिनांक 28 फ़रवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। यह दिन वैज्ञानिकों को ही समर्पित नहीं है, अपितु हमारे लिए भी विज्ञान के महत्त्व को समझने और अपनी सोच को विकसित करने का दिन है।
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस भारतीय भौतिक विज्ञानी सर सी.वी. रमन की एक महत्त्वपूर्ण खोज ‘रमन प्रभाव’ को समर्पित है। उन्होंने 28 फ़रवरी 1928 को इस खोज की घोषणा की थी, जिसके लिए उन्हें 1930 में भौतिकी में नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ और यह सम्मान पाने वाले वे पहले एशियाई व्यक्ति थे।
क्या है रमन प्रभाव?
जब प्रकाश की किरण किसी पारदर्शी वस्तु (जैसे पानी या कांच) से होकर गुज़रती है, तो उसके स्वभाव और रंग में बदलाव आता है। इसी खोज ने दुनिया को बताया कि समुद्र के पानी का रंग नीला क्यों दिखाई देता है?
विज्ञान दिवस मनाने का उद्देश्य
पहला उद्देश्य विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति आकर्षित करना और उन्हें नए प्रयोगों के लिए प्रेरित करना है। दूसरा उद्देश्य समाज में वैज्ञानिक दृष्टिकोण उत्पन्न करना और अंधविश्वासों को दूर करना तथा तीसरा उद्देश्य मानव कल्याण के लिए विज्ञान के महत्त्व को रेखांकित करना है।
यह दिवस पहली बार 28 फ़रवरी 1987 में मनाया गया और सर सी.वी. रमन को 1930 में नोबेल पुरस्कार मिला।




























Views Today : 4
Views Last 7 days : 269
Views Last 30 days : 851
Views This Year : 3345
Total views : 103818
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.139