टहरौली। हर माह की भांति नवम्बर माह में भी चतुर्थ रविवार को साई विवाह वाटिका, तह.-टहरौली में सद्गुरुदेव श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के आशीर्वाद से महाआरतीक्रम सम्पन्न हुआ।
समापन बेला पर भारतीय शक्ति चेतना पार्टी, शाखा-झांसी के जि़लाध्यक्ष राकेश पटेल जी ने कहा कि हमें अपने घरों में मंदिर जैसा वातावरण निर्मित करना है। जिस प्रकार हम मंदिर जाकर ईश्वर की साधना-आराधना करते है, उसी प्रकार अपने घर में अपने इष्ट माता जगदम्बे की साधना-आराधना करनी है। साथ ही नशे-मांसाहार से मुक्त, चरित्रवान् जीवन जीना है और तभी हम स्वस्थजीवन प्राप्त कर पायेंगे।
उद्बोधनक्रम के पश्चात् कार्यक्रम में उपस्थित सभी भक्तों ने शक्तिजल और प्रसाद ग्रहण करके अपने जीवन को धन्य बनाया।




























Views Today : 7
Views Last 7 days : 257
Views Last 30 days : 1262
Views This Year : 7072
Total views : 107545
Who's Online : 1
Your IP Address : 216.73.217.31