बाँदा। हर माह की भांति इस माह भी द्वितीय रविवार को सरस्वती विद्या मंदिर, तह.-पैलानी तहसील, जि़ला-बाँदा में महाआरतीक्रम भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्त्वावधान में सम्पन्न किया गया। कार्यक्रम के शुभारम्भ में गुरुवर व माता जगदम्बे के जयकारे कुलदीप श्रीवास जी ने लगवाए।
समापन अवसर पर टीम प्रमुख संतोष नामदेव जी ने परम पूज्य गुरुवरश्री के द्वारा समाजहित में प्रदत्त साधनाक्रमों की जानकारी दी। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के जि़ला उपाध्यक्ष सीताराम राजपूत ने कहा, अपनी इष्ट माता जगदम्बे की स्मृति हर पल बनाए रखें। किसान मोर्चा के प्रांतीय सचिव अलख नारायन तिवारी जी ने कहा, योग-ध्यान-साधना से आत्मशक्ति प्रबल होती है। संगठन के तहसील शाखा के अध्यक्ष महेंद्रनाथ मिश्रा जी और तहसील शाखा की महिला मोर्चा की अध्यक्ष पूजा कश्यप जी ने भी उपस्थित भक्तों के समक्ष अपने विचार रखे।
अंत में शक्तिजल और प्रसाद का वितरण किया गया।





























Views Today : 17
Views Last 7 days : 282
Views Last 30 days : 864
Views This Year : 3358
Total views : 103831
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.139