रोहतक। हरियाणा के रोहतक में घर लौट रहे तीन साथियों को लूट के इरादे से बदमाशों ने शिकार बनाया। जब तीनों ने लूट का विरोध किया तो आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया और चाकू लगने के कारण एक की मौत हो गई। वहीं बीच-बचाव में आया दूसरा साथी घायल हो गया।
उत्तरप्रदेश के सिद्धार्थ नगर निवासी विकास, राहुल व रामकेश, रोहतक के शास्त्री नगर में किराए के मकान में रहते हैं। मंगलवार रात को करीब 11 बजे तीनों अपने घर पर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान इंदिरा कॉलोनी पुलिस चौकी के नज़दीक रेलवे लाइन पर पहुंचे तो वहां पर 2-3 युवक बैठे हुए थे।
रेलवे लाइन पर बैठे युवकों ने पैसे और मोबाइल फोन छीनने का प्रयास किया, लेकिन तीनों साथियों ने इस लूट का विरोध किया। जिस पर आरोपियों ने विकास पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में विकास की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अपने साथी को बचाने के लिए रामकेश ने प्रयास किया, तो बदमाशों ने रामकेश पर भी चाकू से हमला कर दिया। जिसके कारण रामकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
घटना की सूचना पाकर जीआरपी पुलिस व स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।




























Views Today : 2
Views Last 7 days : 174
Views Last 30 days : 663
Views This Year : 9277
Total views : 109750
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8