हमीरपुर। हर माह की भांति इस माह भी पातालेश्वर महादेव मंदिर, हमीरपुर में महाआरतीक्रम सम्पन्न किया गया। ‘माँ’-गुरुवर के जयकारे रश्मि दक्ष जी और मांडवी शिवहरे जी ने लगवाए।
साधनाक्रम और ‘माँ’-गुरुवर की दिव्य आरती के उपरान्त भगवती मानव कल्याण संगठन के केंद्रीय प्रवक्ता रमेशचन्द्र मिश्रा जी ने उपस्थित जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज समाज में चारोंओर अनीति-अन्याय-अधर्म व्याप्त है और इस कलिकाल के भयावह वातावरण को केवल संगठन की विचारधारा पर चलकर ही नष्ट किया जा सकता है। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश त्रिपाठी जी ने कहा कि हमें नशे-मांसाहार से मुक्त चरित्रवान् समाज का निर्माण करने के अभियान को पूर्ण संकल्पित होकर गति प्रदान करना है। आज इस बात की आवश्यकता है कि स्वयं को जाग्रत् करते हुए अनीति-अन्याय-अधर्म के विरुद्ध खुलकर आवाज़ उठाई जाए। भारतीय शक्ति चेतना पार्र्टी की जि़ला सचिव आराधना विश्वकर्मा जी ने भी अपने विचार रखे।
अंत में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष चुनूबाद कुशवाहा जी ने आए हुए सभी भक्तों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन पार्टी के युवा मोर्चा की जि़ला उपाध्यक्ष प्रीति कुशवाहा जी ने किया।





























Views Today : 4
Views Last 7 days : 254
Views Last 30 days : 1259
Views This Year : 7069
Total views : 107542
Who's Online : 1
Your IP Address : 216.73.217.31