मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जि़ले के मनियारी थाना क्षेत्र के भुजूंगी चौक के समीप शराब लदे ट्रक के पकड़ा गया। उक्त कारवाई मद्यनिषेध पटना और मनियारी थाने की पुलिस ने संयुक्त रूप से की। मौ$के से ट्रक के ड्राइवर, पंजाब निवासी-डोला राम को भी गिरफ्तार किया गया। ट्रक की तलाशी ली गई। ट्रक में तहखाना बनाकर शराब के 525 कार्टोन रखे गए थे, जिसेे ज़ब्त कर थाना लाया गया।
पुलिस के द्वारा की गई पूछताछ में ड्राइवर ने बताया कि ताजपुर होते हुए समस्तीपुर में पहुंचाने का काम मिला था। इसके लिए 10 हज़ार रुपए में सौदा तय हुआ था और ट्रक का किराया और तेल का दाम अलग से देने की बात थी। उसे ताजपुर पहुंचकर एक नंबर पर कॉल करना था, जहाँ से शराबमा$िफया के लोग लेजाते, लेकिन इससे पहले ही वह पकड़ा गया।




























Views Today : 2
Views Last 7 days : 174
Views Last 30 days : 663
Views This Year : 9277
Total views : 109750
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8