Homeआयुर्वेदपथरी की समस्या में छाछ पीना लाभप्रद

पथरी की समस्या में छाछ पीना लाभप्रद

जीवनशैली सही न होने के कारण किडनी स्टोन की समस्या आजकल बढ़ती जा रही है। दरअसल, किडनी में पथरी तब बनती है जब पेशाब में कैल्शियम, आक्सालेट और यूरिक एसिड जैसे खनिजों की मात्रा बहुत ज़्यादा बढ़ जाती है, जिससे क्रिस्टल बनने लगते हैं और आपस में चिपक जाते हैं। इसके अलावा डिहाइड्रेशन और खराब डाइट जिसमें नमक, चीनी और प्रोटीन की मात्रा ज़्यादा होती है, तो इससे भी आपको पथरी की समस्या हो सकती है। ऐसे में ज़रूरी है कि आप अपनी डाइट में उन चीजों को शामिल करें जो कि पथरी को शरीर से फ्लश आउट करने में मदद करें, क्योंकि शरीर में तरल पदार्थ का कम होना इस दिक्कत को और बढ़ा सकता है। 

विशेषज्ञों के अनुसार, पथरी यानी किडनी स्टोन में छाछ पीना लाभप्रद हो सकता है, क्योंकि यह शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है, यूरिन को पतला करता है और इसमें मौजूद कैल्शियम आक्सालेट को बांधकर पथरी बनने से रोकने में मदद कर सकता है, खासकर जब इसे भोजन के साथ लिया जाए, क्योंकि यह पथरी के जोखिम को कम करता है, लेकिन इसके लिए डॉक्टर से सलाह ज़रूर लें।

पथरी में छाछ पीने के फायदे 

पथरी में छाछ पीना इसलिए भी फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि ये शरीर में वेस्ट को जमा होने से रोकता है। ये वेस्ट को डिटॉक्स करने के साथ पथरी के कणों को बाहर करने में मदद कर सकता है। इतना ही नहीं आयुर्वेद के अनुसार भी कमज़ोर पाचन क्रिया विषाक्त पदार्थों को जमा होने देती है, जिससे पथरी बनने की संभावना बढ़ जाती है और ऐसे में छाछ पीना गट हेल्थ को बेहतर बनाने के साथ पथरी की समस्या को कम करने में मदद कर सकता है।  

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आगामी कार्यक्रमspot_img

Popular News