चंडीगढ़। वारिस पंजाब दे प्रमुख और खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह को लेकर पंजाब का ही नहीं, बल्कि पूरे देश का माहौल गरम है। डेढ़ सप्ताह से पंजाब पुलिस उसे खोज रही है। इस बीच बुधवार को अमृतपाल सिंह ने एक वीडियो जारी कर पूरी दुनिया के सिख संगठनों को एकजुट होने की अपील की है।
घोषित भगोड़े अमृतपाल सिंह ने वीडियो जारी कर सरकार और प्रशासन को चेतावनी दी है। उसने वीडियो मैसेज में पूरी दुनिया के सिख संगठनों को एकजुट होने की अपील की है। साथ ही उसने अपनी गिरफ्तारी और साथियों की गिरफ्तारी पर भी बात कही है। पंजाबी में जारी अपने वीडियो संदेश में वह देश-विदेश में बसे सिख समाज से बैसाखी पर सरबत खालसा (धर्मसभा) बुलाने की अपील करता दिख रहा है।




























Views Today : 3
Views Last 7 days : 253
Views Last 30 days : 1258
Views This Year : 7068
Total views : 107541
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.31