ब्यौहारी, शहडोल। मध्यप्रदेश स्टेट हाईवे 9 शहडोल से रीवा मार्ग में गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है। ब्यौहारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हनुमान घाटी में ट्रक व पिकअप भिड़ गए। जिसके बाद काफी देर तक स्टेट हाईवे में वाहनों का जाम लगा रहा। एक्सीडेंट के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। वहीं पुलिस ने ट्रक चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
इस दुर्घटना में पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए हैं। दुर्घटना की जानकारी पुलिस को देर से लगी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कई घंटे की रेस्क्यू कर पिकअप के अंदर फंसे ड्राइवर और खलासी को बाहर निकाला। हालांकि तब तक खलासी संदीप यादव की मौत हो चुकी थी। वहीं ड्राइवर कमलेश यादव को अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।





























Views Today : 13
Views Last 7 days : 161
Views Last 30 days : 651
Views This Year : 9293
Total views : 109766
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.165