अगर चूहों से परेशान होने की ज़रूरत नहीं है। साधारण संतरे के छिलके की खुशबू से चूहे भाग खड़े होते हैं। ठंड हो यह गर्मी चूहे घरों में घुसते रहते हैं। ये छोटे-छोटे छेदों से भी आ जाते हैं और बहुत परेशानी खड़ी कर सकते हैं। इनसे छुटकारा पाने के लिए ज़हरीले केमिकल या जाल की जगह, आप एक प्राकृतिक और सुरक्षित तरीका आजमा सकते हैं संतरे के छिलके।
चूहे तेज गंध बिल्कुल पसंद नहीं करते। संतरे के छिलकों में एक तेज और तीखी खुशबू होती है, जो चूहों को बहुत बुरी लगती है। यह गंध उन्हें दूर भगा देती है।
छिलके तैयार करेेंं :- एक संतरे का छिलका लें और इसे मोटा-मोटा छील लें, फिर छिलके को हल्का सा दबाएं या मसलें ताकि इसकी खुशबू और तेज हो जाए। इन छिलकों को उन जगहों पर रख दें, जहाँ से चूहे आते हों, जैसे रसोई के अलमारी के कोनों में, दरवाजों के पास, अलमारी के पीछे और वो छोटे-छोटे छेद जहाँ से चूहे आते दिखें।
छिलके का पाउडर :- 2-3 दिन में छिलके सूख जाते हैं और उनकी खुशबू चली जाती है सूखे हुए छिलकों को फेंक दें और नए ताजे छिलके रख दें। यदि बार-बार छिलके बदलना मुश्किल लगे, तो संतरे के छिलकों को धूप में सुखा लें या हल्की आंच पर ओवन में सेक लें। फिर इन्हें पीसकर पाउडर बना लें। इस पाउडर को छोटे पाउच में भरकर उन्हीं जगहों पर रख दें।
संतरे का स्प्रे :- संतरे के छिलकों को पानी में उबाल लें। इस पानी को ठंडा करके एक स्प्रे बोतल में भर लें। इस स्प्रे को दरवाजों और खिड़कियों के आस-पास छिड़कें। ध्यान रहे स्प्रे लगाने से पहले किसी छिपी हुई जगह पर टेस्ट कर लें कि कहीं यह रंग या पेंट को खराब तो नहीं कर रहा है।



























Views Today : 14
Views Last 7 days : 116
Views Last 30 days : 845
Views This Year : 8236
Total views : 108709
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8