कानपुर, सौरभ मिश्र। जन-जन में माता भगवती आदिशक्ति जगत् जननी जगदम्बा की चेतना का संचार हो, नशामुक्त परिवार हो, इसी लक्ष्य को लेकर राम जानकी वाटिका, हमीरपुर रोड, ज़िला-कानपुर नगर में द्वितीय रविवार को भगवती मानव कल्याण संगठन के तत्त्वावधान में मासिक महाआरतीक्रम सम्पन्न किया गया।
कार्यक्रम की समापन बेला पर संगठन के केंद्रीय प्रवक्ता रमेश चंद्र मिश्र जी ने कहा कि इस मानवजीवन में एक ऋषिवर की यात्रा मिल जाए, इससे बड़ा सौभाग्य और कुछ हो ही न हीं सकता। युग परिवर्तन की यात्रा के लिए परम पूज्य गुरुवरश्री ने हमारा चयन किया है। आप साधारण व्यक्ति नहीं है, प्रबल संस्कार लेकर सत्कर्म करने के लिए हम सभी का इस धरती पर जन्म हुआ है। समाज को जाग्रत् कर, चेतनावान् बनाओ और अपने बच्चों को भी अच्छे संस्कार दो। जीवन में सुख-शांति प्राप्त करना है, तो कर्त्तव्यपथ पर आगे बढ़ते रहें।
ज्ञातव्य है कि सद्गुरुदेव श्री शक्तिपुत्र जी महाराज एक ऋषि हैं और उनका लक्ष्य विराट है। उन्होंने कहा है कि ‘‘माता भगवती की कृपा से मैं जिस लक्ष्य को लेकर आया हूँ, उसे पूरा करके ही जाऊंगा।’’
संगठन के प्रान्तीय निरीक्षक सुरेश मिश्रा जी ने कहा कि यह महाआरती का क्रम ऊर्जा का केन्द्र है और हर माह इसमें शामिल होने से हमारा जीवन खुशहाल रहेगा। हम एक सामाजिक, आध्यात्मिक संगठन के कार्यकर्ता हैं और समाज में जो बुराइयाँ व्याप्त हैं हमें उनको दूर करना है। टीम प्रमुख रानों द्विवेदी जी ने भी अपने विचार रखे।
अंत में अनूप बाजपेई जी ने उपस्थित भक्तों के प्रति आभार जताया।




























Views Today : 236
Views Last 7 days : 892
Views Last 30 days : 1542
Views This Year : 10532
Total views : 111005
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8