Homeराष्ट्रीय समाचारईरान से लौट रहे भारतीय - बड़ा विरोध प्रदर्शन

ईरान से लौट रहे भारतीय – बड़ा विरोध प्रदर्शन

 नई दिल्ली।  ईरान में हो रहे देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों  और राजनीतिक उथल-पुथल के बीच भारत सरकार ने वहां रह रहे अपने नागरिकों और छात्रों की सुरक्षा के लिए कटिबद्ध है। विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने गुरुवार को जानकारी दी कि जो भारतीय नागरिक व छात्र स्वदेश लौटना चाहते हैं, उनकी वापसी की व्यवस्था की जा रही है।

     वर्तमान स्थिति को देखते हुए भारत सरकार ने अपने नागरिकों से कहा है कि ईरान की यात्रा न करें। साथ ही, ईरान में पहले से रह रहे भारतीयों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी उपलब्ध माध्यम से वहां से निकलने का हरसम्भव प्रयास करें। विदेश मंत्रालय ने भारतीय दूतावास के माध्यम से नागरिकों को अनावश्यक यात्रा से बचने और नियमित रूप से दूतावास के संपर्क में रहने को कहा है।

ईरान में कितने भारतीय नागरिक?

ईरान में लगभग 8,000 से 10,000 भारतीय नागरिक रहते हैं। इनमें, व्यापारी, पर्यटक तथा शिया तीर्थयात्री शामिल हैं। सरकार विशेष रूप से छात्रों की सुरक्षा को लेकर चिंतित है।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आगामी कार्यक्रमspot_img

Popular News