नई दिल्ली। तमिलनाडु में कांग्रेस के एक नेता ने पार्टी के सत्ता में आने पर राहुल गांधी को दो साल की जेल की सजा सुनाने वाले जज की जीभ काट देने की धमकी दी है। कांग्रेस नेता के खिलाफ उनकी टिप्पणी को लेकर मामला दर्ज़ किया गया है।
कांग्रेस की अनुसूचित जाति, जनजाति मोर्चा ने तमिलनाडु के डिंडीगुल में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के मामले में विरोध- प्रदर्शन कर रही थी। इस प्रदर्शन में पार्टी के जिला प्रमुख मणिकंदन ने शुक्रवार को कहा कि 23 मार्च को सूरत कोर्ट के न्यायाधीश ने हमारे नेता राहुल गांधी को दो साल की जेल की सजा सुनाई।
दर्ज़ हुआ मामला
कांग्रेस नेता कहा है कि सुनिए जस्टिस एच वर्मा, जब कांग्रेस सत्ता में आएगी, तो हम आपकी जीभ काट देंगे। मणिकंदन के खिलाफ मामला दर्ज़ किया गया है और डिंडीगुल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गौरतलब है कि पिछले महीने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मोदी सरनेम पर टिप्पणी के लिए दोषी ठहराया गया था। उन्हें दो साल जेल की सजा सुनाई गई थी। उनकी सजा के बाद राहुल गांधी को संसद सदस्य के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया है।




























Views Today : 13
Views Last 7 days : 115
Views Last 30 days : 844
Views This Year : 8235
Total views : 108708
Who's Online : 0
Your IP Address : 74.7.242.40