बाड़मेर। सरहदी बाड़मेर में हनीट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पश्चिम बंगाल मूल की एक युवती ने अश्लील वीडियो का डर दिखाकर एक वकील से 40 लाख रुपये की फिरौती मांग ली। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवती समेत दो आरोपियों को गिरफ़्तार कर पूरे हनीट्रैप का पदार्फाश किया है। बताया जा रहा है कि युवती प्रियंका बालोतरा में स्पा का काम करती है।
सरहदी बाड़मेर में हनीट्रैप की यह कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है। पश्चिम बंगाल मूल की प्रियंका बालोतरा में स्पा में काम करती थी और इसके बाद उसने बाड़मेर शहर के रॉय कॉलोनी में एक कमरा लेकर एक वकील से दोस्ती का जाल बिछाया। बातचीत बढ़ी, मुलाकातें हुईं और इसी दौरान युवती ने वकील के साथ आपत्तिजनक वीडियो बना लिए।




























Views Today : 17
Views Last 7 days : 164
Views Last 30 days : 641
Views This Year : 9322
Total views : 109795
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.41