कटनी। जि़ला अस्पताल में बुधवार को एक मरीज की मौत हो गई। इससे परिजनों ने हंगामा कर दिया और एम्बुलेंस चालक पर लेट लतीफी का आरोप लगाते हुए कर्मचारी को थप्पड़ भी मारा गया। सूचना पर पहुंचे कोतवाली टीआई अजय सिंह की काफी समझाइश के बाद परिजन शांत हुए। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
पुलिस अनुसार, नदीपार निवासी तन्नू वंशकार को तबीयत खराब होने से जि़ला अस्पताल में भर्ती कराया था। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने उसे जबलपुर रेफर कर दिया। मरीज को जबलपुर ले जाने के लिए एम्बुलेंस आई, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मरीज के पुत्र का कहना था कि समय पर एम्बुलेंस आ जाती तो उसके पिता की जान बच जाती।




























Views Today : 13
Views Last 7 days : 115
Views Last 30 days : 844
Views This Year : 8235
Total views : 108708
Who's Online : 0
Your IP Address : 74.7.242.40