फरीदाबाद। हरियाणा के ओल्ड फरीदाबाद स्थित बसेलवा कॉलोनी में दो भाइयों के बीच हुई मारपीट में एक पक्ष से 20 हज़ार रुपए की रिश्वत मांगने के मामले में मंगलवार को स्टेट विजिलेंस की टीम ने हेड कॉन्स्टेबल विक्रम सिंह को गिर$फ्तार किया है। उसके कब्जे से रिश्वत की रकम भी बरामद हुई है।
जानकारी के अनुसार, फरीदाबाद की बसेलवा कॉलोनी निवासी दिनेश सिंह की अपने भाई संजय और उनकी पत्नी के साथ 13 नवंबर को मारपीट हो गई थी, जिसमें दिनेश को गंभीर चोटें आई थी। उसका अभी इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि संजय के रिश्तेदार सराय कालेखां निवासी रविंद्र ने जांच अधिकारी हेड कॉन्स्टेबल विक्रम सिंह से संपर्क किया और आरोपियों के पक्ष में पुलिस से कार्रवाई करने की सिफारिश की। इसके लिए हेड कॉन्स्टेबल ने 20 हज़ार रुपए की रिश्वत मांगी। रविंद्र ने इसकी शिकायत स्टेट विजिलेंस से कर दी। प्लानिंग के तहत मंगलवार को शिकायकर्ता 20 हज़ार की रिश्वत लेकर थाने देने पहुंच गया। विजिलेंस टीम ने पहले से ही जाल बिछा रखा था। हेड कॉन्स्टेबल ने जैसे ही रिश्वत की रकम ली, विजिलेंस टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।





























Views Today : 19
Views Last 7 days : 284
Views Last 30 days : 866
Views This Year : 3360
Total views : 103833
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.139