मुलताई। मुलताई-बैतूल हाईवे पर ससुन्दरा के पास बुधवार-गुरुवार की रात लगभग तीन बजे बस और ट्रक एक-दूसरे से भिड़ गए, जिससे बस में सवार 40 यात्री बुरी तरह घायल हो गए हैं। घायलों को मुलताई, आमला और बैतूल के अस्पतालों में भर्ती करवाया है। इनमें 10 की हालत गंभीर बनी हुई है।
बस भोपाल से छिंदवाड़ा की ओर जा रही थी, वहीं ट्रक बैतूल की ओर जा रहा था। ससुन्दरा के पास ट्रक $गलत दिशा से हाईवे पर आ गया, जिससे दुर्घटना हो गई। टक्कर के बाद ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया। बस का ड्राइवर बस में फंस गया था, उसे मुश्किल से निकाला जा सका।




























Views Today : 10
Views Last 7 days : 157
Views Last 30 days : 634
Views This Year : 9315
Total views : 109788
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.41