हमीरपुर। भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्त्वावधान में हर माह की भांति इस माह भी प्रथम रविवार को पातालेश्वर महादेव मंदिर, हमीरपुर में महाआरतीक्रम सम्पन्न हुआ। प्रारंभ में ‘माँ’-गुरुवर के जयकारे बहन गौरा देवी जी और शिवाय शिवहरे जी ने लगवाए।
समापन बेला पर टीमप्रमुख अनंतराम शिवहरे जी ने कहा कि जब पूरा समाज नशे-मांसाहार से मुक्त चरित्रवान् जीवन अंगीकार कर लेगा, तब हमारे सनातनधर्म को कोई डिगा नहीं सकेगा। इसके लिए भगवती मानव कल्याण संगठन सतत प्रयासरत है। टीमप्रमुख दीपिका सिंह जी ने कहा कि हमें समाज को जगाना है, नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करते रहना है।
भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के प्रदेश महासचिव धर्मेन्द्र सिंह गौतम जी ने कहा कि नशे की विभीषिका के चलते समाज में महिलाओं के ऊपर अत्याचार बढ़तेक्रम में है, हमें सरकार को आगाह करना होगा कि नशे के व्यापार पर पूरी तरह प्रतिबन्ध लगाए, अन्यथा विकास का राग अलापना बन्द करे।
उद्बोधनक्रम के पश्चात् भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के ज़िलाध्यक्ष लालाराम यादव जी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन टीमप्रमुख संगीता कुशवाहा जी ने किया।




























Views Today : 15
Views Last 7 days : 147
Views Last 30 days : 648
Views This Year : 9347
Total views : 109820
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8